शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

पोंटहा जरदोह

नाक से बहने वाले स्राव को देसज में पोंटा कहते हैं। कुछ बालक बहुधा इसकी अधिकता से पीड़ित रहते हैं। नाक बहती रहेगी, भगईकच्छा,बण्डीहाथ आदि आदि में पोंछते रहते हैं। कभी कभी तो गाल पर ही पोत देते हैं। ऐसा पोंटा सूख जाने पर भेभन कहलाता है और बहुत फूहड़ लगता है। कुछ ऐसे भी होते हैं जो उसका स्वाद पा लेते हैं। पोंटा बह कर ओठों तक आता है और झट से चट कर जाते हैं। ऐसे बालक पोंटहा कहे जाते हैं।  
जरदोह शब्द बड़ा गहन है। इसका संस्कृत मूल अभी तक नहीं मिल पाया है किंतु अभी के लिये यह मान लेते हैं कि जिद्दी का भोजपुरी रूप हैहालाँकि इसमें वह प्रभाव आ नहीं पा रहा।
कोई बालक यदि पोंटहा हो और जरदोह भी तो समस्या भीषण हो जाती है। ऐसे बालकों का रूदन परायों के लिये मनोरञ्जक और अपनों के लिये दु:ख का कारण होता है। जब रोना आरम्भ करेंगे तो घण्टों बिना आँसू बहाये भी रोते रहेंगे – ऊँ ऊँ ऊँ... आँखें भले सूखी रहेंनाक निरंतर प्रवाहमान रहती है और साथ ही स्थान स्थान पर पोंछने और चाटने की क्रिया भी सहज यांत्रिक भाव में चलती रहती है। बालहठ पकड़ लें तो संकट ही संकट,  कुछ भी कर लोमार पीट लोकोठरी में बंद कर दोघर से निकाल बाहर पथ पर बैठा दोसूखा रूदन चलता रहता है। घर वालों के पास एक ही विकल्प रहता है – छोड़ दोकुछ समय पश्चात जब समझ में आयेगा कि पोंटा चाटने से पेट नहीं भरता तो चुप हो भोजन करने आ जायेगा। यह उपाय सदा सफल होता हो. ऐसा भी नहीं है।
यदि किसी बड़े की टोकारी से पोंटहा जरदोह बालक के मन में रूदन के समय ही कोई धुन उतर आई तो तब तक निस्तार नहीं होता जब तक थक कर सो न जाय। धुन रचना किसी भी प्रकार की हो सकती है यथा ऊँ ऊँ ऊँ ऊ काहे टोकलेंहम त रोवबेहमार गइया बड़ी सुधइया आदि आदि। शब्द कभी कभी बड़े नवोन्मेषी और विचित्र हो जाते हैं।
एक बार ऐसा हुआ कि एक  पोंटहा जरदोह बालक ऐसे ही रो रहा था और उसके बाबा ने डाँट दिया – केतना पिन पिन लगवले बाबड़ा पिनकाह बा रेभागु इहाँ से! उसी समय बालक के ऊपर नवोन्मेष उतरा। उसने अपने बाबा को ही पिनकाह बता कर गायन आरम्भ किया – ऊँ ऊँ ऊँ बाबा पिनकाह हउवेंऊँ ऊँ ऊँ बाबा पिनकाह हउवें … घर के सभी लोगों को लाज लगने लगी। लोगों ने समझायामाँ ने चपत लगाई लेकिन धुन बंद नहीं हुई। क्रोध में आ कर माँ ने कहा कि आज इसका खाना पानी बंद्!
बाबा ने कहाअरे बहू जाये दलइका हे! बहू ने उत्तर दिया – लइका हे त का भइलकुछहू कहीबिहने चौकी पर हग्गे लागी तब
दिन भर 
ऊँ ऊँ ऊँ बाबा पिनकाह हउवें गाने के पश्चात बालक थक कर भुँइया ही सो गया। समूचा वदन भेभन पुता था जिस पर मक्खियाँ भनभना रही थीं। उसकी माँ धीरे से उठा भीतर ले गयी।
 बुढ़ऊ बाबा को सीख मिली – पोंटहा जरदोह बालक कुछ नहीं समझताएक बार जो धुन जीभ पर चढ़ गयी तो चढ़ गयी। उसके पश्चात पोंटा चाटते पोतते वह वही करता रहता है जो उसे करना होता है – सूखा गायन। बाबा ने एक और नाम दिया अटकल गरामोफोन - ऊँ ऊँ ऊँ बाबा पिनकाह हउवेंऊँ ऊँ ऊँ बाबा पिनकाह हउवेंऊँ ऊँ ऊँ बाबा पिनकाह हउवें ...

यदि आप समझते हैं कि अब वैसे बालक नहीं तो भ्रम में हैं। आस पास ढूँढ़ियेकोई न कोई मिल ही जायेगाअवश्य मिलेगा। 

2 टिप्‍पणियां:

कृपया विषय से सम्बन्धित टिप्पणी करें और सभ्याचरण बनाये रखें। प्रचार के उद्देश्य से की गयी या व्यापार सम्बन्धित टिप्पणियाँ स्वत: स्पैम में चली जाती हैं, जिनका उद्धार सम्भव नहीं। अग्रिम धन्यवाद।